पंकज कुमार जहानाबाद ।
जहानाबाद से बेलागंज विधानसभा क्षेत्र में हो रहे उपचुनाव के प्रचार में भाग लेने जा रहे केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कहा कि बिहार में तेज रफ्तार से विकास की गाड़ी आगे बढ़ रही है। यही कारण है कि जो उपचुनाव बिहार में चार जगह पर हो रही है वहां एनडीए प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित है चारों सीट एनडीए के झोली में जाएगी उन्होंने साफ तौर पर कहा कि ट्विटर बॉय जितना भी क्राईम का लिस्ट जारी कर ले लेकिन बिहार की जनता यह जान रही है कि उनके पिताजी के राज में क्या होता था ।उन्होंने कहा कि अगर तेजस्वी प्रसाद यादव में हिम्मत है तो अपने पिताजी के कार्यकाल में होने वाले नरसंहार हत्या लूट बलात्कार डकैती अपहरण का लिस्ट जारी करें ।उन्होंने साफ तौर पर कहा की बिहार में अमन शांति का माहौल कायम है बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अगुवाई में बिहार आगे बढ़ रही है केंद्र की नरेंद्र मोदी की सरकार एवं बिहार के नीतीश कुमार की सरकार मिलकर विकास की गाड़ी को तेज रफ्तार से बढ़ाने में जुटे हुए हैं ।इस मौके पर जनता दल यू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि बिहार दिन प्रतिदिन विकास के मामले में आगे बढ़ रहा है सड़क शिक्षा स्वास्थ्य बिजली के क्षेत्र में बहुत काम किए गए हैं हर जाति धर्म के लोगों के लिए कार्य हो रहे हैं और यही वजह है कि बिहार की जनता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल की सराहना कर रहे हैं बिहार में हो रहे चार सीटों पर विधानसभा के उपचुनाव में एनडीए प्रत्याशी की जीत होगी।




