दोस्तों ने दोस्त की गोली मारकर की हत्या, आक्रोशित लोगों ने घंटों किया सड़क जाम !

SHARE:

ऋषिकेश कुमार

नालन्दा। इस्लामपुर थाना क्षेत्र के अमरुदिया बीघा गांव से सटे इस्लामपुर गया रोड में 17 वर्षीय युवक राजवीर यादव की गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के संबंध में मृतक के पिता रंजीत यादव ने बताया कि राजवीर कुमार को उसके दोस्तों ने घर से बुलाकर ले गया और रास्ते में ही उसे गोलियों से छलनी कर दिया। जिससे युवक राजवीर कुमार की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। मृतक के पिता रंजीत यादव ने बताया कि राजवीर यादव के द्वारा पूर्व में शराब माफियाओं के विरुद्ध इस्लामपुर थाना में शिकायत की गई थी। जिसके कारण राजवीर कुमार को मौत की सजा दोस्तो ने दी। घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को लगते ही परिजन आक्रोशित हो गए और ग्रामीणों की मदद से इस्लामपुर गया रोड को घंटो जाम कर हंगामा किया। घटना की जानकारी मिलते ही इस्लामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों को समझा-बुझाकर जाम को हटाया। फिलहाल इस मामले में एक की गिरफ्तारी हुई है। शेष तीन अभी भी फरार है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है।

Join us on:

Leave a Comment