रेलयात्री का मोबाइल छीन, फायरिंग करने लगे बदमाश, एक गिरफ्तार!

SHARE:

:- रागिनी शर्मा!

हाथीदह रेल थाना इलाके के टाल जंक्शन के पास हुई घटना ने ईलाके में दहशत कायम कर दिया।
उधना से जयनगर जाने वाली 05564 डाउन अंत्योदय एक्सप्रेस में बदमाशो ने चलती ट्रेन में एक यात्री का मोबाइल झपट लिया।घटना के बाद यात्रियों ने गाड़ी को चेन पुलिंग कर रोक दिया।जब बदमाश का पीछा किया तो फायरिंग करने लगे। फायरिंग की आवाज सुनकर औंटा हॉल्ट के पास रहने वाले युवकों ने उसे खदेड़ा और पुलिस को सूचना दी!
घटना मोकामा-किऊल रेलखंड के टाल जंक्शन के पास लिंक लाइन पर हुई है।पीड़ित यात्री मधुबनी जिले के लदनियां थाना के सिधपकला गांव के अरुण यादव का पुत्र राहुल यादव जो उधना से मधुबनी जा रहा था उसने बताया कि वो खिड़की के पास मोबाइल से बात कर रहा था। ट्रेन राजेन्द्र सेतु पर चढ़ने के लिए टाल जंक्शन से जैसे ही लिंक लाइन पर चढ़ी कि पाँच की संख्या में बदमाशों ने डंडे मारकर मोबाईल झपट लिया।मोबाइल गिरने के बाद राहुल शोर मचाने लगा।ट्रेन के यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोक दिया।स्थानीय लोग और यात्री बदमाश का पीछा करने लगा। लेकिन बदमाशों ने गोली चला दी और फायरिंग करते हुये भागने लगे।
फायरिंग के बाद यात्री जान बचाकर भागे।उसके बाद बदमाश आराम से कट्टा लहराते हुए निकल रहे थे कि हाथीदह थानाध्यक्ष शोएब अख्तर ने दल बल के साथ घेराबंदी कर दी। इधर घटना की सूचना मिलने के बाद मोकामा जीआरपी और आरपीएफ ने दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर एक बदमाश को हाथीदह के तारादेवी स्मारक उच्च विद्यालय के पास से गिरफ्तार कर लिया। तबतक मोकामा थानाध्यक्ष राजनन्दन भी दल बल के साथ पहुँच गये, चारों तरफ बाढ़ का पानी होने के बाबजूद पुलिस बलों द्वारा काफी खोजबीन की गई। लेकिन अन्य बदमाशों का पता नही चल सका।
गिरफ्तार बदमाश बेगूसराय जिले के चकिया थाना के सिमरिया बिंद टोली का रहने वाला अमरजीत निषाद का पुत्र अजय कुमार(19वर्ष) है।अन्य इनके साथी पुलिस को देखकर भागने में कामयाब रहे। पुलिस अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी कर रही है। पिछले कुछ वर्षों से सिमरिया बिंद टोली के बदमाश कुख्यात कोढ़ा गैंग की तर्ज पर घटना को अंजाम देने में लगे हैं, कई बार पुलिस अधिकारियों पर भी गोली चला चुके हैं। लूटपाट, छिनतई, दियारा का जमीन कब्जा आदि इनका मुख्य पेशा है, पुलिस ने दर्जनों को पकड़कर जेल भेजा है फिर भी ये लोग आदतों से बाज नही आते।

Join us on:

Leave a Comment