डीएम तनय सुल्तानियां की अध्यक्षता में छठ महापर्व को लेकर समीक्षा बैठक!

SHARE:

रिपोर्ट- आशुतोष पांडेय!

आरा/ जिलाधिकारी, भोजपुर के द्वारा छठ महापर्व 2024 के अवसर पर छठ घाटों एवं आवागमन के मार्गों में ससमय सभी आवश्यक बुनियादी सुविधा की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु समीक्षा बैठक की गई।
समीक्षा के क्रम में उनके द्वारा नल- जल, सड़क मार्ग, स्ट्रीट लाईट, साफ सफाई तथा नहरों में पानी की उपलब्धता से संबंधित जानकारी प्राप्त की गई। जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित सभी सम्बन्धित पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि नगर निगम, नगर पंचायत में अवस्थित सभी घाटों की साफ सफाई, बिजली के तार/ पोल एवं आवागमन के रास्ते का मरम्मती कार्य, घाटों का

समतलीकरण,बैरिकेडिंग आदि सभी कार्य अभियान चलाकर 2 दिन में पूर्ण कर लिया जाए। साध ही बेलाउर सूर्य मंदिर में वॉच टावर बनाने का कार्य अविलंब पूर्ण करने हेतु निर्देश दिया।
इस बैठक में नगर आयुक्त नगर निगम, सिविल सर्जन,जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी, आपदा प्रबंधन, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय /यातायात एवं साइबर क्राइम, सभी कार्यपालक अभियंता/ कार्यपालक पदाधिकारी,नगर पंचायत नगर परिषद आदि उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment