रिपोर्ट- अमित कुमार!
छठ पर्व की तैयारी: पटना घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ तैयार प्रशासन, विशेष इंतजाम
“छठ पर्व के अवसर पर पटना प्रशासन ने घाटों पर सुरक्षा और सुविधाओं की व्यापक व्यवस्था की है। जिला अधिकारी चंद्रशेखर सिंह और एसएसपी राजीव मिश्रा ने घाटों का लगातार निरीक्षण करते हुए आवश्यक कदम उठाए हैं ताकि छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। प्रशासन ने इस बार भी पिछले साल से बेहतर इंतजाम किए हैं, जिसमें बैरिकेडिंग, चिकित्सा सुविधा, चलंत शौचालय, और कपड़े बदलने के लिए बाथरूम की व्यवस्था शामिल है। आइए जानते हैं क्या है प्रशासन की योजना और सुरक्षा के इंतजाम।”
पटना में छठ पर्व को लेकर प्रशासन ने इस बार भी घाटों पर सुरक्षा और सुविधा का खास ख्याल रखा है। पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह और एसएसपी राजीव मिश्रा ने लगातार घाटों का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने बताया, “इस बार छठ पूजा पिछले साल की तुलना में 12 दिन पहले हो रहा है, जिससे गंगा का जलस्तर थोड़ा अधिक है। हालांकि, एक-दो फीट और पानी कम होने की संभावना है। इसी को ध्यान में रखते हुए घाटों पर बैरिकेडिंग की गई है।” उन्होंने यह भी कहा कि इस साल की व्यवस्था पिछले साल से बेहतर है। महिला एवं बुजुर्गों के लिए रात में रुकने के लिए पंडाल, चिकित्सा सुविधाएं, चलंत शौचालय और कपड़े बदलने के लिए बाथरूम की व्यवस्था की गई है।
एसएसपी राजीव मिश्रा ने जानकारी दी, “छठ पर्व के एक दिन पहले से ही घाटों पर 24 घंटे के लिए सुरक्षा बल तैनात कर दिए जाएंगे ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो।”
बाइट:
- जिला अधिकारी चंद्रशेखर सिंह
- एसएसपी राजीव मिश्रा




