रिपोर्ट- आशुतोष पांडेय!
आज दिनांक 01.01.2024 को जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह -जिला पदाधिकारी भोजपुर की अध्यक्षता में तरारी विधानसभा उप निर्वाचन 2024 हेतू ईवीएम/वीवीपैट का द्वितीय रेंडेमाईजेशन माननीय सामान्य प्रेक्षक, एवं सभी अभ्यर्थीयों के उपस्थिति में किया गया। द्वितीय रेंडेमाईजेशन के द्वारा मतदान केंद्रवार EVM /VVPAT का सूची सॉफ्टवेयर के माध्यम से निकाला गया।

मतदान में प्रयुक्त होने वाले ईवीएम/वीवीपैट रिजर्व सहित का कमीशनिंग निर्वाची पदाधिकारी-196-तरारी विधानसभा -सह -अनुमंडल पदाधिकारी पीरो के पर्यवेक्षण में पीरो स्तिथ डिस्पैच सेंटर में किया जाएगा।




