बिहार राज्य पथ परिवहन विभाग ने रक्षा बंधन पर महिलाओ को शहर में दी मुफ्त बस सेवा !

SHARE:

रिपोर्ट : सोनी पाण्डेय

, दरभंगा के SDPO ने हरी झंडी दिखा किया शुरुआत!

बिहार के दरभंगा में भी राज्य परिवहन द्वारा रक्षा बंधन के शुभ अवसर पर महिलाओं के लिए मुफ्त बस सेवा दी है । आज सुबह सबेरे ही दरभंगा के SDOP अनोज कुमार ने हरी झंडी दिखा कर बस को रवाना किया । यह बस सेवा महिलाओ के लिए आज दिनभर शहर भर में भ्रमणशील रहेगा और इससे यात्रा करनेवाली महिलाओं से कोई पैसा नहीं लिया जाएगा ।

बस सेवा की शुरुआत करने के बाद दरभंगा के SDPO अनोज कुमार ने बताया कि सरकार के तरफ से रक्षा बंधन के शुभ अवसर पर एक दिन के लिए यह बस सेवा शुरु की गयी है । आज के दिन इस निगम की बस से सफर करनेवाली महिलाओं को कोई पैसा नहीं देना होगा और यह बस पुरे शहर में दिन भर भ्रमणशील रहेगी और शहर के एक कोने से दूसरे कोने तक सभी महिला को बिलकुल मुफ्त सेवा देगी ।

Join us on:

Leave a Comment