काली पूजा पर मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़,150 वर्ष पुराना मंदिर, होती है मनोकामना पूर्ण!

SHARE:

रिपोर्ट- संतोष चौहान!

सुपौल :- नगर पंचायत सिमराही वार्ड 12 एफसीआई रोड स्थित मां दक्षिणी कालीका मंदिर में पूजा को लेकर भव्य पंडाल बनाया गया है, जहां गुरुवार की रात्रि मां काली के दर्शन को भक्तों की काफ़ी भीड़ उमड़ पड़ी। जहां देर शाम से ही मंदिर पर आदि देवी काली माता मंदिर पर भक्तों ने विधि विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की। इस दौरान मंदिर परिसर भी जगमग रोशनी से रौशन रहा। कमिटी के
अध्यक्ष विमल दास ने बताया कि 150 वर्ष पुरानी यह मंदिर है। यहां प्रत्येक वर्ष काफी हर्षोल्लास के साथ काली पूजा की जाती है। मां के दरवार पर मनोकामनाऐं पूर्ण होती है। गुरुवार की मध्य रात्रि निशा पूजा काफी धूमधाम से मनाई गई। जहां काफ़ी संख्या में श्रद्धालु मां काली के दर्शन को आएं। वही शुक्रवार की शाम धूप-दीप के साथ आरती, जागरण एवं भव्य झांकी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Join us on:

Leave a Comment