रिपोर्ट- अमित कुमार!
बिहार में चार सीटों पर हो रहे उपचुनाव को सभी राजनीतिक दलों ने अपनी ताकत झोंक दी है, इस बीच कुशवाहा लोक मंच के संगठन सर्व लोकहित समाज पार्टी राजद को अपना समर्थन दिया है, राजद प्रदेश कार्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह की नेतृत्व में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सभी नेताओं ने राजद को अपना समर्थन दिया है। जगदानंद सिंह ने कहा कि राजद की नीतियों पर भरोसा करते हुए सर्व लोकहित हित समाज पार्टी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विजय बहादुर मौर्य के नेतृत्व में संगठन से जुड़े सभी लोगों ने अपना समर्थन हमें दिया है। इस दौरान विजय बहादुर मौर्य ने कहा की राजद के विचारों से जुड़ कर हमलोग ने लालू प्रसाद यादव को समर्थन दिया है,
बाइट:- जगदानंद सिंह प्रदेश अध्यक्ष राजद
बाइट:- विजय बहादुर मौर्य, सर्व लोकहित समाज पार्टी




