अलग अलग हादसों में बाइक सवार को कार ने मारी टक्कर,चार की हालत गंभीर

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद ।

जहानाबाद में दो अलग अलग जगहों पर बेकाबू कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दिया। इस हादसे में स्वास्थ्य कर्मी समेत चार लोग घायल हो गए। पहली घटना नगर थाना क्षेत्र के जाफरगंज के पास की है। जहां बेकाबू स्कार्पियो ने पहले सड़क किनारे खड़ी मिक्सर मशीन को ठोकर मारते हुए बाइक सवार को टक्कर दिया जिससे बाइक सवार भाई बहन जख्मी हो गए। वही इस घटना के बाद स्कार्पियो सड़क किनारे गढ्ढे में पलट गई। इस हादसे के स्कार्पियो चालक बाल बाल बच गया और गाड़ी छोड़ मौके से फरार हो गया। घायल स्वास्थ्य कर्मी ने बताया कि वह अपने भाई के साथ बाइक से ड्यूटी करने सदर अस्पताल जा रही थी। तभी बेकाबू स्कार्पियो ने कई चीजों को ठोकर मरते हुए मेरे बाइक में टक्कर मार दिया जिससे हम भाई बहन घायल हो गए। वही दूसरी घटना कड़ौना थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव के पास की है जहां एनएच-83 पर कार और बाइक में टक्कर हो गयी। इस घटना में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। दोनो घायल युवक आपस में सहोदर भाई बताये जाते है। स्थानीय लोगो की मदद से दोनो घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उन सभी का इलाज किया जा रहा है। इधर घटना की सूचना पाकर पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है।

Join us on:

Leave a Comment