रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
दहेज लोभियों ने फिर एक बेटी की पीट-पीटकर ले ली जान, आए दिन बेटीयां बन रही दहेज दानवों की भेंट
मधुबनी जिले में लगभग हर महिने एक न एक बेटी दहेज दानवों की भेंट चढ़ा दी जा रही है। यहां लोग दहेज को लेकर अपनी सोच बदलने को तैयार नहीं है। यहां आए दिन एक ना एक बेटी को दहेज लोभी द्वारा मार दिए जाने को देखते हुए ये कहना ग़लत नही होगा कि यहां दहेज किस कदर नासुर वन अपना पैर जमा लिया हैं। ऐसा ही एक मामला जयनगर के परसा गांव से सामने आ रही है। जहां मधुबनी जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के परसा गांव वार्ड नंबर 5 में मंगलवार की देर रात एक दहेज लोभी सनकी पति ने अपनी ही पत्नी को पीट-पीट कर हत्या कर दिया। मृतिका की पहचान विश्वजीत राय की 32 वर्षीय पत्नी चांदनी राय के रूप में किया गया है। चांदनी राय की मौत की खबर सुनकर मायके वालों ने मौके पर पहुंचकर ससुराल वालों के विरुद्ध दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। वही मायके बालों ने जयनगर थाना में आवेदन देकर दोषियों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है। मृतिका के पिता भुवनेश्वर चौधरी ने बताया है कि 13 साल पहले 2011 में वे अपनी बेटी की शादी जयनगर थाना क्षेत्र के परसा गांव के विश्वाजीत राय से वकालत के अनुसार दान दहेज देकर धूम धाम से शादी किया था। दोनों पति पत्नी का एक संतान बेटी है। आगे परिजन ने बताया है कि शादी के बाद कुछ दिन सब कुछ ठिक ठाक चल रहा था। लेकिन कुछ दिन के बाद चांदनी को ससुराल में दहेज को लेकर प्रसारित किया जाने लगा और पीट पीट कर उसकी जान ले ली गई। धटना को लेकर जयनगर थाना को इस बात की सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद जयनगर थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे मे लेकर जांच परताल में जूट गई। वही शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया। इस हत्या के संबंध में जयनगर डीएसपी विप्लव कुमार ने बताया है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही दोषी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।




