50 हजार का इनामी अपराधी और पुलिस में हुई मुठभेड़, बदमाश को लगी गोली!

SHARE:

संवाददाता :- विकास कुमार!

50 हजार का इनामी अपराधी और पुलिस में हुई मुठभेड़। मुठभेड़ के दौरान बांह में लगी गोली। जख्मी हालत में सदर अस्पताल में भर्ती। पुलिस जांच में जुटी।

:- 50 हजार का इनामी अपराधी पुलिस मुठभेड़ में हुआ जख्मी, सदर अस्पताल में भर्ती। जख्मी अपराधी सौरबाज़ार थाना क्षेत्र के समदा गांव का है रहने वाला। लूटपाट के दौरान हुई मुठभेड़।
दरअसल घटना जलई थाना क्षेत्र के NH 17 नं रोड का है जहां बाइक सवार अपराधियों ने नारायणपुर निवासी से लूटपाट कर रहा था उसी दौरान जलई थाना की पुलिस ने गश्ती के दौरान गुजर रहा था। पुलिस को देख कर अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दिया। जबावी फायरिंग में अपराधी अमित पासवान जख्मी हो गया। जिसे सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां चिकित्सकों के द्वारा इलाज किया जा रहा है।
जख्मी अपराधी पर मधेपुरा पुलिस ने 50 हजार का इनाम रखा है घटना के बावत पुलिस अधीक्षक हिमांशु ने कहा कि आज दोपहर सूचना मिली थी कि जलई थाना क्षेत्र में कुछ अपराधियों के द्वारा लूटपाट की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। सूचना पर तवरोत कार्रवाई करते हुए गश्ती पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस को देखते ही अपराधियों ने पुलिस बल पर फायरिंग कर दिया।आत्मरक्षा में पुलिस ने भी फायरिंग किया। जो एक अपराधी के हाथ मे लगा।तत्काल जख्मी अपराधी को पहले सीएचसी महिषी फिर वहां से सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अपराधी अमित पासवान की आपराधिक इतिहास खंगाला गया तो उसपर विभिन्न थानों में कुल 30 मामले दर्ज है। मधेपुरा जिला का वह 50 हजार का इनामी भी है।

BYTE :- सहरसा एसपी हिमांशु कुमार।

Join us on:

Leave a Comment