रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
मधुबनी जिले से लगने वाली नेपाल की सिमा पर मुस्तैद 48 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल जयनगर के कार्यवाहक कमांडेंट हरेंद्र सिंह (द्वितीय कमान अधिकारी ) के पर्यवेक्षण में वाहिनी एवं वाहिनी के कार्यक्षेत्र की सीमांत चौकियो में भ्रष्टाचार के दुष्परिणाम पर जागरूकता रैलीयों का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता फैलाना और इसके दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को सचेत करना था। रैली का आयोजन वाहिनी मुख्यालय, जयनगर, सीमा चौकी बिहारी, सीमा चौकी हरिने, सीमा चौकी कमला एवं सीमा चौकी जानकी नगर जैसे स्थानों पर किया गया।
रैलियों में सीमावर्ती क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं, ग्रामीणों और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतिभागियों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ नारे लगाए और इसके कारण समाज पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाई। इस अवसर पर सशस्त्र सीमा बल के अधिकारीगण ने भ्रष्टाचार के दुष्प्रभावों पर अपने विचार प्रस्तुत किए और आम जनमानस को इसके उन्मूलन में सहयोग करने की अपील की।
रैली के दौरान नागरिकों को भ्रष्टाचार से दूर रहने और एक स्वच्छ समाज के निर्माण में योगदान देने की प्रेरणा दी गई। कार्यक्रम की सफलता में स्थानीय प्रशासन और सीमा बल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।




