:- रवि शंकर अमित!
दानापुर मंडल के हाथीदह रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए रेलवे परामर्श दातृ समिति की एक बैठक आयोजित की गई जिसमें कई बिंदुओं पर गहन चर्चा की गई ।हाथीदह स्टेशन पर पेयजल,शौचालय, ट्रेनों का ठहराव,रेल कैंटिन,स्टील रेलिंग,मुकम्मल प्रकाश और एटीएम जैसी यात्री सुविधा बहाल करने को लेकर सहमति बनी!
यात्री सुविधा समिति के सदस्यों ने लोगों को हो रही परेशानियों को देखते हुए तत्काल यात्री सुविधा बढ़ाने पर जोर दिया।इस समिति की बैठक में हाथीदह स्टेशन रेल प्रबंधक,आरपीएफ इंस्पेक्टर,कई पंचायतों के मुखिया और प्रबुधजनों ने भाग लिया ,साथ ही हाथीदह स्टेशन को खूबसूरत बनाने की आवश्यकता पर भी सभी सहमत हुए।समिति सदस्यों ने हाथीदह स्टेशन की वर्तमान व्यवस्था पर गंभीर चिंता भी जताई।समिति की पहली बैठक में तमाम लोगों ने स्टेशन को आकर्षक बनाने पर बल दिया।
बाइट-शशिशंकर शर्मा,अध्यक्ष,मुखिया संघ।
अविनाश कुमार चंदन,सदस्य।
बाईट-संजय सिंह भाजपा नेता




