पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई मोकामा में सैकड़ों लीटर कच्ची व अर्धनिर्मित शराब जब्त कर किया नष्ट!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

-शराब से हो रही मौतों के बीच सूबे की पुलिस एलर्ट मोड में है नतीजतन शराब और माफियाओ के विरुद्ध अभियान तेजी से जारी है, इसी क्रम में पटना पुलिस ने भारी मात्रा में अर्धनिर्मित कच्ची देशी शराब बरामद कर नष्ट करने मे सफलता पाई है, मोकामा के हाथीदह थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया की उन्हें देशी शराब बनाये जाने की गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी, इसी आलोक में वरिय पदाधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई के दौरान सैकड़ों लीटर देशी कच्ची शराब जब्त कर नष्ट की गई!
देशी शराब का ये अवैध कारोबार थाना क्षेत्र के औटा पंचायत अंतर्गत शिला विद्यालय के नीचे गंगा के छाड़न-कछार में की जा रही थी, जिस पर करवाई करते हुए छापेमारी की गई।उक्त स्थल के अगल बगल झुरमुट से 50 गैलन 20/20 लीटर का अर्धनिर्मित शराब व एक सफेद डब्बा में करीब दस लीटर निर्मित देशी शराब तथा एक सिलेंडर बरामद हुआ। अर्धनिर्मित शराब को मौके पर विनष्ट कर दिया गया। शेष प्रदर्श को जब्त कर अग्रिम कारवाई की जा रही है।

बाइट :- दिनेश कुमार, थानाध्यक्ष, हाथीदह

Join us on:

Leave a Comment