मंत्री विजय कुमार चौधरी ने खोला राज कैसे जीतेंगे 2025 में 225 सीटें!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

नीतीश कुमार के नेतृत्व में 2025 चुनाव की तैयारी, एनडीए की एकजुटता और विकास पर जोर – मंत्री विजय चौधरी

एंकर: पटना – जदयू प्रदेश कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में जदयू नेता और बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी ने 2025 के विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए की रणनीति स्पष्ट की। चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए विकास के मुद्दे पर जनता के बीच जाएगी और 225 सीटों का लक्ष्य रखा है। इस बैठक में मंत्री जमा खान और अन्य जदयू नेता भी उपस्थित रहे।

खबर: जदयू प्रदेश कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहल पर हुई एनडीए की बैठक में पांच घटक दलों के प्रदेश स्तर के सभी उपलब्ध पदाधिकारी, विधायक, और सांसद शामिल हुए। बैठक में 2025 के विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार के नेतृत्व और एनडीए के सभी घटक दलों की एकजुटता पर सहमति बनी।

चौधरी ने बताया कि बैठक में तीन महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं – पहला, 2025 के चुनाव में नीतीश कुमार का नेतृत्व; दूसरा, एनडीए की एकजुटता; और तीसरा, बिहार सरकार की उपलब्धियों को केंद्र सरकार की योजनाओं के साथ जोड़कर जनता के बीच ले जाना।

उन्होंने कहा, “2010 में हमने 206 सीटें जीती थीं और इस बार हम 225 सीटों की उम्मीद कर रहे हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि एनडीए विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी और किसी भी नेता में यह कहने की हिम्मत नहीं है कि बिहार में विकास नहीं हुआ है।

इस मौके पर मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि इसी तरह की बैठकें जिला स्तर पर भी आयोजित की जाएंगी, ताकि एनडीए की एकजुटता और विकास कार्यों का संदेश सभी तक पहुंच सके।

Join us on:

Leave a Comment