रिपोर्ट- अमित कुमार!
बिहार विधान परिषद् के नए डायनामिक वेबसाईट का उद्घाटन करते हुए माननीय सभापति श्री अवधेश नारायण सिंह ने कहा कि डिजिटल क्रांति का सदुपयोग करने हेतु सदन के सदस्यों के लिए लगातार प्रशिक्षण की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में सदन की कार्यवाही को आम जन तक पहुँचाने के लिए भी डायनेमिक वेबसाईट कारगर भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि मेम्बर स्पेशिफिक सदन की कार्यवाही ऑडियो एवं वीडियो स्वरूप में भी इस वेबसाईट पर उपलब्ध हो सकती है। परिषद् के सचिव अखिलेश कुमार झा ने कहा कि नया डायनामिक वेबसाईट एन.आई.सी. सर्वर से हटाकर राज्य सरकार के डेटा सेंटर पर होस्ट किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सदन की कार्यवाही को पेपरलेस बनाने के लिए परिषद् सचिवालय द्वारा पूरी तैयारी कर ली गई है। एन.आई.सी. के राज्य सूचना-विज्ञान अधिकारी अनिरूद्ध पॉल ने कहा कि सदन से संबंधित सूचना विस्तारण के लिए व्हाट्सएप के सिक्योर्ड मेसेजिंग सर्विस की सेवा उपलब्ध कराई जा सकती है ताकि माननीय सदस्य एवं परिषद् सचिवालय को रियल टाईम सूचना उपलब्ध हो सके। नेवा के नोडल अधिकारी भैरव लाल दास ने डायनामिक वेबसाईट के बारे में पावर प्वायंट प्रेजेन्टेशन दिया। इस वेबसाईट का निर्माण एन.आई.सी. के सहयोग से परिषद् के अजीत कुमार द्वारा विकसित किया गया है।
डायनामिक वेबसाईट का लिंक
https://vidhanparishad.bihar.gov.in/




