बड़कासिंहनपुरा में एमएसएमई मंत्रालय ने शुरू किया खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण सत्र प्रारंभ!

SHARE:

रिपोर्ट अनमोल कुमार

बक्सर। एमएसएमई – डीआई के पाटलिपुत्र स्थित क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से सोमवार को बड़कासिंहनपुरा स्थित एक निजी विद्यालय में डेढ़ माह की अवधि वाला खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ किया गया गया। इसका उदघाटन एमएसएमई के सहायक निदेशक संजीव आजाद, को- आर्डिनेटर अंकेश कुमार, विकास परिषद- बड़कासिंहनपुरा के अध्यक्ष हेमचंद्र ओझा, महासचिव रामाशंकर ओझा, जिला उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक मनीषा झा, उद्योग विस्तार पदाधिकारी सोनम कुमारी, पूर्व मुखिया डाक्टर सरोज ओझा , बड़कासिंहनपुरा स्थित पीएनबी के ब्रांच मैनेजर दीपक कुमार ने संयुक्त रूप से किया।
संजीव आजाद ने एमएसएमई मंत्रालय की योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि हम सभी एंटरप्रेन्योर रोजगारदाता बनाना चाहते हैं। चयनित सभी 25 अभ्यार्थियों को डेढ़ माह तक खाद्य प्रसंस्करण का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक मनीषा झा ने कहा कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन के तहत 35 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जाती है। इसका लाभ लिया जा सकता है। सभी महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने कहा कि जिला उद्योग केंद्र हर तरह से उद्योग शुरु करने में मदद करेगा। अंकेश कुमार ने कहा कि आप सभी मालिक बनने की सोचें और उद्योग लगाकर अपने आसपास के लोगों को नौकरी दें। एमएसएमई की योजनाओं का लाभ लें। डाक्टर सरोज ओझा, रामाशंकर ओझा सहित अन्य वक्ताओं ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

Join us on:

Leave a Comment