गंगा के जलस्तर में कितनी आई गिरावट और कितना खतरे के निशान से ऊपर? जानें!

SHARE:

:- रागिनी शर्मा!

पिछले 5 दिनों से लगातार गंगा के जलस्तर में गिरावट जारी है, इसके बावजूद तटीय इलाकों में तबाही मचा हुआ है। प्रथम दिन दिन तक जलस्तर तेजी से गिरा और क्रमशः 16-24-32 सेंटीमीटर की कमी आई, लेकिन इसके बाद थोड़ी सुस्ती आई और 21 अगस्त को 27 सेंटीमीटर तो 22 अगस्त को सिर्फ 9 सेंटीमीटर की गिरावट के साथ कुल 108 सेंटीमीटर की अबतक कमी आ चुकी है। इसके बाद भी गंगा खतरे के निशान से अभी भी 65 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है।

केंद्रीय जल आयोग के हाथीदह कार्यालय के अनुसार ,अलग अलग राज्यों में हो रही बारिश से गंगा के जलस्तर में थोड़ी वृद्धि दर्ज की जा सकती है, लेकिन हालात पहले की तरह भयावह नही होने की संभावना है। अगर जलस्तर धीरे धीरे भी इसीप्रकार घटता रहा तो आने वाले दस से पंद्रह दिनों में जलस्तर जनजीवन सामान्य होने की उम्मीद की जा सकती है।

Join us on:

Leave a Comment