:- रवि शंकर अमित!
– कार बाइक में भीषण टक्कर हो गई जिसमें सरकारी स्कुल में कार्यरत दो शिक्षक की स्पॉट डेथ हो गई, घटना मोकामा-बख्तियारपुर नई फोरलेन की है जहाँ दो वाहनों की टक्कर में दो शिक्षकों की दर्दनाक मौत हो गयी,।यह हादसा मोर गांव के पास हुआ, हादसा इतना भयानक था की दोनों शिक्षक की स्पॉट डेथ होने के साथ ही कार के भी परखच्चे उड़ गये ।बताया जाता है कि दोनों शिक्षक बाइक से ग्वासा शेखपुरा मध्य विद्यालय जा रहे थे। इसी बीच नई फोरलेन पर तेज गति से झारखंड से पटना जा रही इनोवा गाड़ी ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। मृतक क्षिक्षकों की पहचान मोर निवासी राजेश कुमार और बरहपुर के देवनंदन यादव के रूप में हुई है,सूचना पाकर मोकामा और घोसवरी पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है, वहीं दुर्घटना ग्रस्त कार को भी जब्त कर लिया गया है,हादसे के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण भी घटनास्थल पर पहुंच गए ।इस हादसे के बाद मोर और बरहपुर गांव मातम में डूब गया है।
बाइट-मनोज कुमार,ग्रामीण।




