रिपोर्ट- अमित कुमार!
पटना में 29 अक्टूबर को रोजगार मेला 2024 का आयोजन किया जा रहा है, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देशभर में 51,000 नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। इसके अलावा, बिहार डाक टिकट प्रदर्शनी का शुभारंभ भी पटना जीपीओ के मेघदूत भवन में हुआ। आइए जानते हैं पूरी खबर।
पटना के सरदार पटेल भवन में 29 अक्टूबर 2024 को रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देशभर में 51,000 नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। कार्यक्रम सुबह 09:15 बजे शुरू होगा। इसी कड़ी में, बिहार डाक टिकट प्रदर्शनी 2024 का शुभारंभ चीफ पोस्टमास्टर जनरल अनिल कुमार ने पटना जीपीओ के मेघदूत भवन के सभागार में किया। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य डाक टिकटों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और इसकी ऐतिहासिकता को प्रदर्शित करना है।




