उत्कर्ष फाइनेंस कर्मी का नदी से मिला शव, परिजनो ने हत्या का लगाया आरोप!

SHARE:

रिपोर्ट -पुरूषोतम कुमार

जमुई उत्कर्ष फाइनेंस बैंक कर्मी का धरवा नदी से मिला शव, परिजन ने हत्या का लगाया आरोप, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम

एंकर –जमुई 25 अक्टूबर की रात से गायब उत्कर्ष फाइनेंस बैंक कर्मी का शव 27 अक्टूबर रविवार की सुबह करीब 6:00 चन्द्रमंडीह थाना क्षेत्र के लेरुवतन स्थित धरवा नदी से बरामद किया गया।कर्मी का दोनों हाथ पीछे की ओर बंधा और शरीर के कई हिस्सों पर गहरे जख्म का निशान पाया गया है।वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा कागजी प्रक्रिया पूरी कर मृतक युवक के शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया और शव को परिजन के हवाले कर दिया गया है।मृतक उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक कर्मी की पहचान सिकंदरा थाना क्षेत्र के कुमार गांव निवासी सुनील सिंह के पुत्र नीलकमल कुमार के रूप में हुई है।बताया जाता है कि नीलकमल कुमार उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक के चकाई ब्रांच में काम करता था।परिजन के मुताबिक 25 अक्टूबर की रात 9:00 बजे से नीलकमल गायब था उसका मोबाइल भी बंद आ रहा था।उन्होंने बताया कि ममता देवी नामक महिला द्वारा नीलकमल कुमार को सिमरा गांव बुलाया गया था।उंसके बाद से ही नीलकमल कुमार का कुछ पता नहीं चल सका है और रविवार की सुबह उसका शव बरामद किया गया।नीलकमल कुमार हमेशा की तरह 25 अक्टूबर की रात पैसा की तगादा के लिए गया था।इसी दौरान किसी ने उसकी पीट- पीट कर हत्या कर दी।हत्या क्यों कि गई है , किसने की है इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है।पुलिस घटना की बारीकी से जांच पड़ताल में जुटी हुई है।हत्या के संबंध में पुलिस को कई अहम साक्ष्य भी मिले हैं ।जिसके आधार पर प्राधियों की तालाश में जुटी हुई है

इधर युवक की मौत के बाद पूरे परिवार में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।।।परिजन का रोरो कर बुरा हाल हो रहा है।मृतक को एक दो वर्ष की पुत्री है।

वाइट -मृतक के पिता सुनील सिंह

वाइट –मृतक के परिजन

Join us on:

Leave a Comment