मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने छठ महापर्व की तैयारियों का किया निरीक्षण, सुरक्षा और सुविधा पर जोर!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!


पटना, 27 अक्टूबर 2024: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारियों को लेकर आज सड़क मार्ग से विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जे०पी० गंगा पथ से होते हुए दीघा के पाटीपुल घाट, जे०पी० सेतु पश्चिमी घाट, जे०पी० सेतु घाट, पहलवान घाट, एल०सी०टी० घाट, कलेक्ट्रेट घाट और कृष्णा घाट का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री ने दीघा के पाटीपुल घाट पर रुककर वहां की जा रही तैयारियों का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी प्रकार की तैयारियां सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि छठ व्रतियों को सुगमता से गंगा नदी के घाटों तक पहुंचाने के लिए रास्तों को दुरुस्त किया जाए।

नीतीश कुमार ने यह भी सुनिश्चित करने के लिए कहा कि छठ व्रतियों को अर्घ्य देने में कोई परेशानी न हो। उन्होंने व्रतियों की सुरक्षा के साथ-साथ उनकी सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता पर जोर दिया, ताकि उन्हें अर्घ्य देने में किसी प्रकार की दिक्कत न हो।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, सचिव अनुपम कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment