रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!
छापामारी में मधुबनी महंन्थीलाल चौक से करोड़ों का नकली रेपर, बौक्स सहित अन्य सामान किया बरामद
– ब्रांड प्रोटेक्शन कंपनी पटना के अधिकारी नगर थाना के सहयोग से मधुबनी शहर के महंन्थीलाल चौक पर करोड़ों के समान का नकली रेपर और बौक्स छापेमारी कर बरामद किया है। पटना से आए अधिकारी सुनील पांडे, नवीन झा और रवि पांडे ने संयुक्त रूप से जानकारी दिया कि बरामद किए गए नकली रेपर और बॉक्स का रेपर हार्पिक, सिपला ओमनी जेल,हिमालया लीव 52, हिमालया बाॅडी लोशन,ग्लूकोन डी,ज्याडस कम्पनी का
एम सील,पी डी लाइट कम्पनी आदि काॅस्टमेटिक समान तकरीबन करोड़ो रुपए मुल्य का सामान जब्त किया गया है।आए हुए पदाधिकारी ने आगे कहा कि सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मधुबनी शहर में नकली रेपर बनाने का फैक्ट्री भी खुला है। जिसकी खुलासा जल्द पत्रकारों को प्रेषित करने के लिए दे दिया जाएगा। वहीं नगर थानाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार ने कहा कि पटना से आए कम्पनी के अधिकारी ने पुलिस बल की सहयोग से छापेमारी सफलतापूर्वक किया। वही उन्होंने आगे कहा कि कम्पनी के लिखित आवेदन पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।




