रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!
बढ़ते चोरी को रोक पाने में पुलिस है नाकाम
मधुबनी जिले के हरलाखी थाना क्षेत्र अंतर्गत बरही गांव में बिकते देर रात दो घरों में लाखों की चोरी होने का मामला सामने आया है। जानकारी देते हुए गृहस्वामी ललित मंडल ने बताया है कि रोज के तरह घर के सभी लोग खाना खा कर सो रहे थें। इसी दौरान घर में चुपके से चोर ने घूस कर घर में रखे पेटी को दूर खेत में ले गया। जहां पेटी को तोड कर उस में रखे दो भर सोना, तीस भर चांदी सहित अन्य समान लेकर फरार हो गया। इस बात की जानकारी गृहस्वामी की बेटी जब जागी तो घर का सभी बल्ब खुला हुआ था और घर से पेटी गायब था। जिसे देख कर उनकी रो रो कर बुरा हाल होने लगा। घर के सभी सदस्य जागे तो तब तक अगल बगल के लोग भी वहां पहुंच गया। इसी दौरान भोगी मंडल के घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया जाने का लोगो को जानकारी मिला। भोगी मंडल की पत्नी कारी देवी ने बताया है कि उनके पति बाहर में रहकर मजदूरी करता है। चोरों ने घर में रखे पेटी को घर से बाहर ले आया जहां बरे ही इत्मीनान से पेटी में रखे सोना, चांदी, दस हजार रुपया नगद लेकर आराम से फरार हो गया। जिसके बाद घटना की सूचना स्थानीय हरलाखी थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गई है। इस मामले को लेकर हरलाखी थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार साहनी ने बताया है कि चोरी की जानकारी प्राप्त हुई है। पीड़ित परिवार के द्वारा लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वैसे यहां ये बता देना आवश्यक प्रतीत होता है कि जिले में लगातार बढ़ते चोरी की घटना से लोगों में दहशत व्याप्त है। यहां के प्राचीन मंदिरों से लेकर लोगों के घरों को चोरों द्वारा जहां बराबर टारगेट किया जा रहा है। वही एक भी मामले का उद्भेदन कर पाने में पुलिस कामयाब नही हो पा रही है। ऐसे में ये कहना ग़लत नही होगा कि चोरी की घटना को अंजाम दे कर सुरक्षित निकल रहे चोरों का हौसला काफी बुलंद हैं।




