रिपोर्ट- अमित कुमार!
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP) ने बिहार सरकार के भवन निर्माण विभाग द्वारा पार्टी कार्यालय खाली कराने के नोटिस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। पार्टी के प्रवक्ता चंदन सिंह ने इसे विभाग का “लोन रिकवरी एजेंट” जैसा रवैया करार दिया और कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP) के प्रवक्ता चंदन सिंह ने बिहार सरकार के भवन निर्माण विभाग द्वारा वन व्हीलर रोड स्थित पार्टी कार्यालय खाली कराने के लिए जारी नोटिस पर गहरी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि भवन निर्माण विभाग के अधिकारी पार्टी के साथ ऐसा व्यवहार कर रहे हैं जैसे वे लोन रिकवरी एजेंट हों। विभाग द्वारा दिए गए नोटिस में चेतावनी दी गई है कि यदि एक सप्ताह के अंदर कार्यालय खाली नहीं किया गया तो सामान को बाहर फेंक दिया जाएगा।
RLJP ने इस मामले में कोर्ट का रुख किया है और कहा है कि वे अदालत के निर्णय का पालन करेंगे। प्रवक्ता ने यह भी कहा कि पार्टी एनडीए का हिस्सा होते हुए भी इस तरह का व्यवहार अनुचित है और 28 तारीख को इस मामले में कोर्ट का फैसला आने की उम्मीद है।




