रिपोर्ट- अरविंद कुमार!
समस्तीपुर। जिले के खानपुर थाना क्षेत्र की अंतर्गत ग्राम सिवैसिंगपुर त्रिमुहानी झाझा सुलेश गेट पूल के नीचे एक अज्ञात युवती का शव मिला है, शव मिलने की जानकारी होने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई और देखते ही देखते पुल के नीचे आसपास के लोगों की काफी भीड़ लग गई। बहरहाल युवती के शव की पहचान अभी तक नही हुई है, मृतिका बैगनी रंग का कुर्ती, उजला रंग का लैगिंस तथा बाएं हाथ में रक्षा सूत्र एवं उसके पास एक पतला लाल / उजला रंग का छीटदार कंबल है, पुलिस द्वारा अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। खानपुर थाना अध्यक्ष रिशिता स्नेह ने बताया कि एफएसएल टीम को सूचना दी गई है। इधर थाना अध्यक्ष ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि शव को 72 घंटा शव गृह में रखा जाएगा ताकि युवती के शव का पहचान किया जा सके।




