बेगूसराय पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का किया खुलासा, हथियार एवं बनाने के सामान के साथ आरोपी गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट- प्रशांत कुमार!

बेगूसराय पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा करते हुए चार हथियार और हथियार बनाने का सामान के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। दरअसल एसपी मनीष को सूचना मिली थी कि वीरपुर थाना क्षेत्र के खरमौली गांव में सुरेंद्र महतो के घर अवैध मिनी फैक्ट्री चलाया जा रहा है ।इस सूचना पर सदर डीएसपी भास्कर रंजन के नेतृत्व में वीरपुर थाना पुलिस ने खरमोली गांव में सुरेंद्र महतो के घर छापेमारी की जहां से पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार बनाने का सामान बरामद किया है। पुलिस ने इस दौरान चार पिस्तौल, 16 कारतूस लेथ मशीन के अलावा हथियार बनाने में उपयोग करने वाले छोटे-छोटे सामान बरामद किए हैं । इस दौरान पुलिस ने मौके से विद्या कुमार को गिरफ्तार किया है। हालांकि छापेमारी के दौरान पांच बदमाश भागने में सफल रहा है जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम छापेमारी कर रही है ।एसपी मनीष ने बताया कि मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया गया है और चार हथियार बरामद किए गए हैं और हथियार बनाने का सारा सामान भी जप्त किया गया है । फिलहाल मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
बाइट- मनीष, एसपी बेगूसराय

Join us on:

Leave a Comment