रिपोर्ट-विक्रम उपाध्याय/खगड़िया!
लोकसभा क्षेत्र के माननीय सांसद श्री राजेश वर्मा जी ने आज नई दिल्ली में डेनमार्क के राजदूत श्री फ्रेडी स्वेन जी से मुलाकात किया मुलाकात के दौरान श्री राजेश वर्मा जी ने उन्हें अपने खगड़िया लोकसभा क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति और आर्थिक परिदृश्य से अवगत कराते हुए बताया की हमारे लोकसभा क्षेत्र में 80% आबादी कृषि पर निर्भर करती है,प्राकृतिक संपदा के मामले में खगड़िया काफ़ी समृद्ध है,जहां एक और 7 नदियों का पानी यहाँ की भूमि को उपजाऊ बनाती है,वहीं मक्के एवं केले के उत्पादन के मामले में खगड़िया अग्रणी ज़िले की श्रेणी में भी आता है ।
साथ ही सांसद राजेश वर्मा ने डेनमार्क के राजदूत को खगड़िया ज़िला आने के लिए भी आमंत्रण दिया ,
जिसपर डेनमार्क के राजदूत ने सहमति देते हुए सकरात्मक पहल का आस्वाशन दिया,और कहा कि जल्द ही वे खगड़िया आयेंगे एवं खगड़िया के भौगोलिक परिदृश्य के हिसाब से खगड़िया के विकास का एक रोड मैप तैयार करेंगे ।




