पंकज कुमार जहानाबाद ।
बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्री कृष्णा सिंह की जयंती पर जहानाबाद जिला मुख्यालय के टाउन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह वर्तमान राज्य सरकार पर हमला करते हुए कहा कि श्री कृष्णा बाबू के सपने को साकार करने में यह सरकार सफल नहीं है। उन्होंने कहा श्री कृष्णा बाबू के कार्यकाल में बिहार में जितने भी कार्य किए गए आज तक किसी भी मुख्यमंत्री के कार्यकाल में उतना कार्य नहीं हुआ था। श्री कृष्ण बाबू अमीर एवं गरीब दोनों को एक समान देखते हुए बिहार में कई फैक्ट्रियां खोलने का कार्य किया बिहार के अलावे दूसरे राज्यों में भी उन्होंने फैक्ट्री खोलकर लोगों को कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस मौके पर उन्होंने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा सिर्फ वोट के लिए कृष्णा बाबू को याद करता है भाजपा को कृष्ण बाबू से सिर्फ वोट की आवश्यकता है उनके सपनों को साकार नहीं कर पाने का मलाल कृष्णा बाबू के चाहने वाले लोगों को आज भी है। केंद्र एवं राज्य में एनडीए की सरकार है बावजूद इसके श्री कृष्ण बाबू के सपनों को साकार नहीं किया जा रहा है उन्होंने मांग की कि जिस तरह से कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिया गया केंद्र सरकार कृष्णा बाबू को भी भारत रत्न दे। इस मौके पर कांग्रेस से वरिष्ठ नेता रामजतन सिन्हा, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मदन मोहन झा, आयोजक अमित सिंहा, योगेंद्र शर्मा उर्फ योगा बाबू, भीम शर्मा ,मदन शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, प्रवीण कुमार शर्मा समेत भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।
वाइट अखिलेश प्रसाद सिंह अध्यक्ष बिहार प्रदेश कांग्रेस




