रिपोर्ट- अमित कुमार!
: बिहार के मंत्री नितिन नवीन ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाए जाने पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता हेमंत सोरेन की भ्रष्ट सरकार से पूरी तरह से परेशान हो चुकी है और आगामी चुनाव में एनडीए को पूर्ण बहुमत मिलेगा। नवीन ने जोर देते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, वह उसे पूरी तरह निभाएंगे और झारखंड में एनडीए की सरकार बनाएंगे।
राष्ट्रीय जनता दल द्वारा बीजेपी पर परिवारवाद के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए नितिन नवीन ने कहा कि बीजेपी में परिवारवाद जैसी कोई परंपरा नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अर्जुन मुंडा के चुनाव न लड़ने के बाद भी उनके परिवार को टिकट देना परिवारवाद नहीं है, जबकि विपक्षी दलों में एक ही परिवार के कई लोग राजनीति में सक्रिय हैं।




