मंत्री मुकेश सहनी ने कुक्कुट पालन केंद्र का किया निरीक्षण!

SHARE:

धीरज शर्मा, भागलपुर

बिहार सरकार के पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के मंत्री मुकेश साहनी भागलपुर पहुंचे, इस दौरान मंत्री ने बरारी स्थित कुक्कुट पालन केन्द्र का निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान मंत्री ने कई मुर्गे के लिए बने घरों का भी जायजा लिया और उसमें रह रहे मुर्गों की संख्या जी की जानकारी अधिकारियों से प्राप्त की, इस दौरान मंत्री मुकेश साहनी कुक्कुट प्रक्षेत्र की व्यवस्थाओं को देखकर खासे नाराज दिखे और अधिकारियों को व्यवस्था में सुधार लाने का निर्देश भी दिया, इसके बाद मंत्री कुक्कुट प्रक्षेत्र परिसर में वृक्षारोपण किए और अधिकारियों को पेड की सेवा करने की बात कही, निरीक्षण के बाद मंत्री ने कहा कि कुक्कुट विभाग के निरीक्षण के दौरान कई कमियां पाई गई है, सुधार को लेकर दिशा निर्देश दिया गया है, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के मंत्री से बाढ़ पीड़ित को पशु चारा के लिए हो रही परेशानी के बाबत जब पूछा गया तो उन्होंने कहा कि बाढ़ के समय आम लोगों को भी भोजन के लाले पड़ जाते हैं , हमारा मंत्रालय और सरकार इस परेशानी को जल्द दूर करने का प्रयास कर रही है और बाढ़ के दौरान पशुओं के मौत पर वैसे पशुपालकों को मुआवजा देने की भी घोषणा की|

Join us on:

Leave a Comment