:- रवि शंकर अमित!
बेगूसराय में अपराधियों ने एक युवक को निर्मम तरीके से हत्या कर शव को प्लास्टिक बोरे में बंद कर गांव के ही पानी भरे गड्ढे में फेंक दिया। हत्या के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।वहीं हत्या के बाद गांव में सनसनी फैल गई। यह पूरा मामला चकिया थाना क्षेत्र के कसहा वार्ड नंबर 14 की है। मृतक युवक की पहचान कसहा वार्ड नंबर 14 के रहने वाले देवेंद्र यादव का पुत्र बिट्टू कुमार के रूप में की गई है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया है कि बिट्टू कुमार 19 अक्टूबर को घर से कोचिंग पढ़ने के लिए निकला था। उन्होंने बताया कि जब वह घर वापस नहीं आया तो जहां पर कोचिंग पढ़ता था। वहां पर उनके दोस्त से पूछने के लिए गया तो उन्होंने बताया कि हमसे ₹600 लेकर बिट्टू कुमार पटना गया है। उन्होंने बताया है कि जब काफी खोजबीन किया कोई अता-पता नहीं चल सका। उन्होंने बताया है कि थक हार कर चकिया थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराए थे। परिजनों बताया कि 21 अक्टूबर को पता चला कि कसहा गांव स्थित पानी भरे गड्ढे में प्लास्टिक के बोरे में एक शव पड़ा हुआ है। उन्होंने बताया है कि जब प्लास्टिक बोरा को खोला गया तो उसमें सर कटा हुआ और पैर भी कटा हुआ शव बरामद था। उन्होंने बताया है कि बिट्टू कुमार को निर्मम तरीके से गर्दन काट दिया और पैर काट दिया। उन्होंने बताया है कि निर्मम तरीके से हत्या कर दिया। और अपराधी साक्ष्य छुपाने के लिए सर काट कर अलग कर दिया। परिजनों बताया है कि इसकी हत्या दोस्त के द्वारा ही किया गया है। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने चकिया थाना पुलिस को दी मौके पर चकिया थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। घटना के संबंध में चकिया थाना अध्यक्ष नीरज कुमार चौधरी ने बताया है कि शव सर से गायब है सर नहीं मिलने के कारण मृतक की पहचान होने में थोड़ी सी कठिनाई हुई थी। लेकिन मृतक युवक की पहचान कसहा गांव के रहने वाले बिट्टू कुमार के रूप में परिजनों के द्वारा पहचान की गई है। फिलहाल हत्या के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक बिट्टू कुमार कोचिंग चलते थे। बाइट _धीरज कुमार भाई




