:- रवि शंकर अमित!
बेगूसराय में एक दर्दनाक हादसे में पानी बड़े गड्ढे में डूबने से दो वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। घटना बछवारा थाना क्षेत्र के रानी 3 चमुबन गांव की है। मृतक बच्चे की पहचान चामूवन निवासी पुनीत कुमार के पुत्र रवि कुमार के रूप में की गई है । बताया जा रहा है कि रवि कुमार आज सुबह खेल रहा था और खेलते खेलते ही वह सड़क किनारे बने गड्ढे के बगल में चला गया और पैर फिसलने से उसके उसकी गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। फिलहाल लोगों ने बछवाड़ा थाने की पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है ।
बाइट – धीरेंद्र कुमार – स्थानीय




