रिपोर्ट- प्रशांत कुमार!
-बेगूसराय में आभूषण दुकान में डकैती की घटना को अंजाम दिया गया। इस दौरान दोनों तरफ से फायरिंग की गई जिसमें अपराधी की गोली से दुकान का एक कर्मचारी घायल हो गया जबकि दुकानदार के द्वारा फायरिंग करने में दो अपराधियों को भी गोली लगी है, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार का इलाज के लिए अस्पताल भेजा है। अपराधियों ने इस दौरान आभूषण पी ज्वेलर्स के करीब 40 लाख के जेवरात लूट लिए । घटना नगर थाना क्षेत्र के पटेल चौक स्थित ज्वेलर्स दुकान की है। घटना के संबंध में व्यवसायी प्रमोद पोद्दार ने बताया कि आज ज़ब मेरा बेटा राजीव अपने दुकान पर था तभी दो बदमाश अंदर आए और फर्स्ट फ्लोर पर जाकर विभिन्न तरह के जेवरात देखने लगे तथा सभी अपराधी ने पिस्तौल निकाल कर लूटपाट करना शुरू कर दिया विरोध करने पर फायरिंग की जिसमें स्टाफ अजय को गोली लग गई। इसके बाद लोगों की भीड़ जुट गई और मेरे द्वारा भी फायरिंग की गई जिसमें दो बदमाशों को मेरी गोली लगी है दोनों घायल बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर इलाज के लिए भेजा है। स्वर्ण आभूषण व्यवसायी ने बताया कि 35 से 40 लख रुपए के आभूषण की लूट हुई है। धनतेरस को लेकर हम लोग तैयारी कर रहे थे पहले ही प्रशासन को सूचना दे दिया था लेकिन प्रशासन में सुरक्षा का उपाय नहीं किया। घटना के बाद एसपी मनीष के नेतृत्व में काफी संख्या में पुलिस बल के पर पहुंची और पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई!
बाइट- प्रमोद पोद्दार स्वर्ण आभूषण दुकान मालिक
बाइट- स्थानीय व्यवसायी
Byte – मनीष कुमार, एसपी




