पंकज कुमार जहानाबाद ।
बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ श्रीकृष्ण सिंह की जयंती पर 23 अक्टूबर को समारोह का आयोजन किया जाएगा। शहर के अब्दुलबारी नगर भवन में आयोजित होने वाले इस समारोह की सफलता को लेकर जोर-शोर से जनसंपर्क अभियान का संचालन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जिले के कांग्रेस कर्मियों के साथ अन्य लोग पूरी तन्यता के साथ लगे हुए हैं। आयोजन में सक्रिय भूमिका निभा रहे युवा नेता योगेंद्र शर्मा उर्फ योग बाबू,अनिल शर्मा, पूर्व मुखिया रुद्रेश शर्मा, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष हरि नारायण द्विवेदी, वरिष्ठ नेता चंद्रिका प्रसाद मंडल, प्रवीण शर्मा, संजीव कुमार बबलू,प्रोफेसर निर्भय शर्मा तथा दिलीप कुमार आदि लोगों ने शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाया। संपूर्ण कार्यक्रम की समीक्षा वरिष्ठ कांग्रेस नेता अमित सिन्हा कर रहे हैं,जो भी जिला मुख्यालय में कैंप कर विभिन्न प्रखंडों का दौरा कर रहे हैं। श्री सिन्हा ने बताया की इस समारोह को सफल बनाने में पूरे जिलेबसी जोर- शोर के साथ लगे हुए हैं। उन्होंने बताया श्रीबाबू आधुनिक बिहार के निर्माता थे। उनके अनुसार इस समारोह का उद्घाटन कांग्रेस के बिहार प्रभारी मोहन प्रकाश, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह तथा पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर रामजतन सिन्हा करेंगे। इसके अलावा प्रदेश के कई अन्य कांग्रेस नेता भी इस समारोह में शिरकत करेंगे। समारोह को ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से पूरे शहर को होडींग से पाट दिया गया है। नगर भवन को भी आकर्षक एवं भव्य बनाने की तैयारी की जा रही है।




