रिपोर्ट- ऋषभ कुमार!
जम्मू में हुआ आतंकी हमला – वैशाली के फहीमुन की भी हुई है मौत
हमले और मौत से भड़की RJD , तो केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने कहा – बुझता हुआ चिराग है देश में आतंकवाद
नित्यानंद राय ने कहा – अंतिम सांस ले रहा है आतंकवाद – इसीलिए ऐसी घटना हुई
काश्मीर में हुए आतंकी हमले में मरने वालो में वैशाली जिले का फहीमुन नासीर भी है जो टनल निर्माण साइट पर सेफ्टी मैनेजर के तौर पर तैनात था …. वैशाली के अबाबकपुर का रहने वाला फहीमुन नासिर पिछले 6 साल से कश्मीर में था …. गांदरबल के जिस टनल साइट पर आतंकी हमला हुआ वंहा फहीमुल भी अपनी ड्यूटी पर तैनात था , आतंकियों के अचानक हमले और गोलीबारी में फहीमुन की भी मौत हो गई है ….
कश्मीर में हुए आतंकी हमले और हमले में बिहार के लोगो की मौत के बाद RJD हमलावर दिखी और RJD ने आतंकवाद पर सरकार के दावों को झूठा बताया ….. वैशाली के चेहराकलां के फहीमुल रहने वाले थे , वंहा से RJD विधायक मुकेश रौशन आतंकी हमले और मौत से नाराज दिखे … RJD ने कश्मीर में आतंकी हमलो और लोगो की मौत के लिए केंद्र की लापरवाही बताया ….
वंही जिले में विकास योजनाओ की बैठक में शामिल होने पहुंचे केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने इस हमले के बाद तल्ख़ तेवर दिखाया और कहा की देश में आतंकवाद का दिया बुझ रहा है .. और जो आतंकवाद अपनी अंतिम साँसे ले रहा है , उसकी बेचैनी में कुछ लोग इस तरह की वारदात को अंजाम दे रहे है ….
केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय केंद्रीय मंत्रिमंडल में साथी चिराग पासवान के साथ वैशाली में विकास योजनाओ की बैठक में शामिल होने पहुंचे थे , जंहा उन्होंने आतंकवाद और इन हमलो पर अपनी तल्खी जाहिर किया है ….
जो लोग कहते थे की आतंकवाद ख़त्म कर देंगे , आतंकवाद का नामोनिशान नहीं रहेगा … धरती के अंदर से निकाल देंगे .. पहाड़ के ऊपर से उठा ले आएंगे .. आज कहा है .. आतंकवादी हमले क्यों हो रहे है ….
आतंकवाद समाप्त हो रहा है … बुझता हुआ चिराग की तरह आतंकवाद है , और जल्द ही भारत की धरती में आतंकवाद को नेस्तानाबूत कर दिया जाएगा …
4 दिनों में 2 बड़ी वारदात सामने आई है ??
आतंकवाद अपनी अंतिम सांस ले रहा है अब इसको ख़तम होने में बहुत समय नहीं लगने वाला है ….




