महावीर कैंसर संस्थान में बिहार का पहला कीमो पोर्ट और पिक लाइन कीमोथेरेपी एच.डी.यू. वार्ड का लोकार्पण!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

फुलवारीशरीफ, पटना स्थित महावीर कैंसर संस्थान में बिहार का पहला उच्च गुणवत्ता वाला कीमो पोर्ट एवं पिक लाइन कीमोथेरेपी एच.डी.यू. वार्ड का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर श्री महावीर स्थान न्यास समिति के सचिव आचार्य किशोर कुणाल ने फीता काटकर इस नई सुविधा का लोकार्पण किया। उद्घाटन के दौरान चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एल.बी. सिंह और चिकित्सा निदेशक डॉ. मनीषा सिंह ने भी कीमोथेरेपी से जुड़ी विशेष सुविधाओं पर प्रकाश डाला।

खबर:

फुलवारीशरीफ, पटना में स्थित महावीर कैंसर संस्थान में बिहार का पहला कीमो पोर्ट और पिक लाइन कीमोथेरेपी के लिए उच्च गुणवत्ता वाले एच.डी.यू. वार्ड का उद्घाटन आचार्य किशोर कुणाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर आचार्य कुणाल ने चिकित्सकों और कर्मियों से मरीजों के साथ आदरपूर्वक व्यवहार करने की अपील की। संस्थान के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एल.बी. सिंह ने बताया कि इस वार्ड से मरीजों को अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी, जिससे कीमोथेरेपी प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा। कार्यक्रम में डॉ. मनीषा सिंह और अन्य वरीय चिकित्सकों ने भी अपने विचार साझा किए।

Join us on:

Leave a Comment