रिपोर्ट- संतोष कुमार चौहान!
सुपौल:- 23 अक्टूबर को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सुपौल आएंगे , जहां जिले के किसनपुर और भपटियाही प्रखंड में कई योजनाओं का शिलान्यास और उदघाटन करेंगे । मुख्यमंत्री के सुपौल जिला भ्रमण कार्यक्रम के विषय में कौशल कुमार, जिलाधिकारी, सुपौल द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया गया कि दिनांक 23.10.2024 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुपौल जिला भ्रमण को लेकर जोड़ शोर से तैयारी की जा रही हैं, माननीय मुख्यमंत्री द्वारा किसनपुर प्रखंड के मलाढ़ पंचायत वार्ड 12 स्थित महादलित टोला का निरीक्षण करेंगे , सरायगढ़ प्रखंड स्थित नव निर्मित ROB, भपटियाही थाना का नव निर्मित भवन का उद्घाटन सहित दर्जनों योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन करेंगे।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के उक्त अवसर पर शैशव यादव, पुलिस अधीक्षक, सुपौल एंव श्री संदीप कुमार, जिला सूचना एवं जन सम्पर्क पदाधिकारी, सुपौल उपस्थित थे।




