सोना चांदी की दुकान से अपराधियों ने लगभग 20 लाख की लूट की!

SHARE:

प्रमोद/मुकुल सीवान

बेख़ौफ़ अपराधियों ने सीवान जिले के नौतन बाजार में सोना चांदी की दुकान मां लक्ष्मी ज्वेलर्स से हथियार दिखाकर लगभग 20 लाख रुपये के जेवरात और नगदी लूट लिया। घटना उस समय की है जब दुकानदार अपनी दुकान की सफाई करा रहा था। तभी 2 बाइक पर सवार चार अपराधियों ने दुकान पर पहुंचकर दुकानदार पर अपनी पिस्टल तान दी ।उसे देखकर दुकानदार डर गया और अपराधियों ने आसानी से दुकान से लाखों रुपए के जेवरात और नजदीक को लूट लिया। घटना की सूचना पाते ही एसडीपीओ सदर 2 और नौतन थानाध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।घटना के बाद पहुंचे सिवान के एसपी अमितेश कुमार ने कहा कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में सम्मिलित अभियुक्त की पहचान कर शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी। इस घटना के बाद नौतन के व्यवसाईयों में दहशत का माहौल है और उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
बाइट अमितेश कुमार एसपी
मनोज वर्मा दुकानदार

Join us on:

Leave a Comment