कोचिंग के लिए जा रहे छात्रों से लदी टेंपो में ट्रक ने मारी ठोकर, एक की मौत, आधा दर्जन जख्मी!

SHARE:

ऋषिकेश कुमार

नालंदा । हरनौत थाना क्षेत्र के बिहारशरीफ-बख्तियारपुर मार्ग पर अलीनगर गांव के पास शुक्रवार को छात्रों से भरी टेंपो को ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई। आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। मृतक की पहचान मिरदाहा चक निवासी चंद्रशेखर साव के 15 वर्षीय पुत्र दिनेश कुमार के रूप में की गई है।
मृतक के परिजनों ने बताया कि उसने इंटरमीडिएट में एडमिशन कराने के लिए फॉर्म भरा था। गांव से सुबह 6:00 बजे हरनौत कोचिंग जाने के लिए टेंपो से निकला था। कोचिंग जाने के क्रम में अलीनगर गांव के पास ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टेंपो में करीब आधा दर्जन से ज्यादा विद्यार्थी सवार थे। सूचना मिलते ही हरनौत थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए हरनौत पीएचसी में भर्ती करवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है।

Join us on:

Leave a Comment