Search
Close this search box.

बिहार मत्स्य उत्पादन में आत्मनिर्भर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बड़ा बयान—”अब कभी इधर-उधर नहीं जाएंगे!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट- अमित कुमार!

पटना में मत्स्य पालन के क्षेत्र में ड्रोन तकनीकी और प्रत्यक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने भाग लिया। बिहार के विभिन्न हिस्सों से आए सैकड़ों किसानों की उपस्थिति में मुख्यमंत्री ने बिहार को मछली उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में किए गए प्रयासों की सराहना की।

पटना में आयोजित मत्स्य पालन के क्षेत्र में ड्रोन तकनीकी और प्रत्यक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार को मछली उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने के प्रयासों की चर्चा की। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा और विभाग के कई अधिकारी भी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि 2005 से पहले बिहार में कोई काम नहीं होता था, लेकिन उनकी सरकार ने हर क्षेत्र में सुधार किए हैं, चाहे वह कृषि, पशुपालन या मछली पालन हो। उन्होंने कहा कि बिहार अब मछली उत्पादन में आत्मनिर्भर बन गया है और यहां की मछलियां अन्य राज्यों में भी भेजी जा रही हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी धन्यवाद दिया, जिनकी मदद से 80 करोड़ रुपये की सहायता वर्ष 2022 से प्रदान की गई है।

मुख्यमंत्री ने गठबंधन पर बड़ा बयान देते हुए कहा, “हम 2 बार गलती किए थे, अब कभी इधर-उधर नहीं जाएंगे। भाजपा के साथ थे और अब वही गड़बड़ करता है।”

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा कि बिहार में करीब 60 लाख लोग मछली उत्पादन से जुड़े हुए हैं और यह क्षेत्र किसानों की आय में वृद्धि करता है। बिहार में मछली उत्पादन के क्षेत्र में हुए विकास को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ की और कहा कि बिहार अब इस क्षेत्र में आत्मनिर्भर है।

बाइट:

नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री

ललन सिंह, केंद्रीय मंत्री

Leave a Comment

और पढ़ें