धीरज शर्मा भागलपुर

गुरुवार को मेयर सीमा साह नाथनगर के वार्ड 3 का हाकिम साह लेन बोरिंग बाढ़ी और वार्ड 4 का बाबुटोला, मेदिनीनगर का 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8 नंबर गली, अहमदनगर का निरीक्षण की।
मेयर जैसे ही बाढ़ पीड़ितों के पास गई सभी ने उसे घेर लिया और मदद के लिए गुहार लगाया और सभी बुनकरों को मुआबजा देने का भी मांग किया, लोगो ने कहा कि बाढ़ का पानी घरों में प्रवेश कर जाने से जीवन अस्त व्यस्त हो गया है।
इस दौरान मेयर ने जिस जिस वार्ड में बाढ़ का पानी प्रवेश कर चुका है उन सभी बाढ़ पीड़ितों को हर संभव मदद का भरोसा दिया और कही की सरकार को जनता का दर्द समझना चाहिए की सूखा राशन भी देना चाहिए, सिर्फ गिला नही देना चाहिए क्योंकि बच्चे को कभी भी भूख लगता है तो वो कहा जायेगे। हम डीएम साहेब और एसडीओ साहेब से मांग करते है कि जनता को लाभ मिले।
साथ ही वहां के लोगो ने मेयर से शुद्ध पेय जल के लिए कहा तो मेयर ने तुरंत अधिकारी को पानी का टेंकर उपलब्ध कराने को कहा।
मौके पर वार्ड 4 के पार्षद प्रतिनिधि विकाश पुरुष पप्पू यादव, जॉनी सहित काफी संख्या में बाढ़ पीड़ित और जनता मौजूद थे।




