बाढ़ के पानी में डूबने से मज़दूर की मौत, परिवार में मातम !

SHARE:

अविनाश कुमार की रिपोर्ट

धान की रोपनी करने जा रहे मजदूर की मौत बाढ़ के पानी में डूबने की वजह से हो गयी। एसडीआरएफ की टीम की कोशिशों के बावजूद 65 वर्षीय मजदूर मो0 तस्लीम की लाश को पानी से निकाला नहीं जा सका है।मामला परिहार थाना के लाहौरिया गाँव का है।मृतक मजदूर तस्लीम धान का बीज लेकर धान की रोपनी करने जा रहा था। इसी दौरान उसका पाँव फिसल गया, और वह पानी की तेज़ धार में बह गया। बता दें कि लाहौरिया गाँव मे मरहा नदीं ने कटाव कर एक नया धार बना लिया है, जिसका अंदाजा तस्लीम को नहीं था। इधर इस घटना के बाद मृतक के घर में मातम का माहौल है।

Join us on:

Leave a Comment