धीरज शर्मा के साथ अमर कुमार आनंद!

सुलतानगंज के अजगैबीनाथ गंगा घाट मे स्नान करने के दौरान एक युवक गंगा मे डुब गए।डुबे हुए युवक सुल्तानगंज के पुरानी दुर्गा स्थान निवासी मनोज कुमार मंडल के पुत्र छोटू कुमार उर्फ प्रीत कुमार उम्र 20 वर्ष है ! वहीं इस घटना के बाबत ग्रामीणों ने ने बताया कि सात दोस्तों के साथ छोटू कुमार स्नान करने गंगा घाट पहुँचा था।जो गंगा स्नान करने के दौरान गंगा की तेज पानी के बहाव मे चले जाने के कारण छोटू गंगा मे डुब गए।घटना की जानकारी स्थानीय लोगों के द्वारा सुलतानगंज थाना को दिया गया। घटना की जानकारी मिलते हैं घटना स्थल पर अंचलाधिकारी शंभुशरण राय, प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार मुर्मु थाना अध्यक्ष लाल बहादुर घटना स्थल पर पहुंच कर घटना का जायजा लेते हुए।परिजनों से मुलाकात कर घटना कि जानकारी लिया।गंगा मे डुबे युवक कि खोजनबीन के लिए एसडीआरएफ कि टिम को लगाया गया हैं l एसडीआरएफ की टीम पहुँचकर कर शव को खोजने में लग गयी है।




