रिपोर्ट- ऋषभ कुमार!
हाजीपुर में प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा में दिखा अनोखा सौहार्द; दो हजार से अधिक महिलाएं और पुरुष हुए शामिल,कंधे पर प्रतिमा रखकर श्रदालू दौर लगाकर गंगा पहुंचते- LIVE VIDEO
वैशाली। शारदीय नवरात्र पर पूजा पंडालों में स्थापित मां दुर्गा और देवी देवताओं की प्रतिमाओं का विसर्जन वैशाली में धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर कई स्थानों पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें हजारों की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है पूजा पंडालों की प्रतिमाएं भक्तों का मन मोह रही थी।
पुरुषों के अपेक्षा महिलाए की होती है ज्यादा भागीदारी
भक्तों ने मां दुर्गे के दर्शन नमन करते हुए सुख, समृद्धि और शांति की प्रार्थना की। तू ही तो ह महतरिया नू हो, कइसे करीं हम विदाई जैसे भावपूर्ण गीत वातावरण पुरे इलाका में गूंजते रहे। इधर शोभायात्रा में शामिल भक्तों ने भजनों की धुन पर जमकर नृत्य किया और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी। जिले के बिदुपुर प्रखंड क्षेत्र स्थित नवानगर पूजा पंडाल की शोभायात्रा में काफी संख्या में महिलाएं शामिल थीं।
श्रदालु बनते हैं डोली के कहाड़ – कांधे पर प्रतिमा रखकर दौर लगाकर गंगा नदी तक तय करते हैं दूरी
मां दुर्गा कि प्रतिमां विसर्जन में खास ख्याल रखा जाता है। जब मां दुर्गा कि प्रतिमा विजर्सन के लिए निकालें जाते है उस समय बाजार की सभी दुकानें बंद कर दिए जाते है और शोभा यात्रा मार्ग को पूरे तरह से खाली करवा दिया जाता है। विर्सजन शोभा यात्रा में जिसमें बच्चें बूढ़े, जवान,नवयूवक के साथ साथ पुरुषो के अपेक्षा महिलाए और लडकियां सबसे ज्यादा शामिल होते हैं। शोभा यात्रा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना अध्यक्ष अरुण कुमार समेत कई अधिकारी मौजुद थे।
स्थानीय महिला प्रभा देवी और गीता देवी ने कहा की यहां का परंपरा सदियों पुरानी है और बड़े ही धूमधाम और सामाजिक सौहार्द के साथ मां दुर्गे की पुजा की जाती है और मां दुर्गा की प्रतिमां विर्सजन में पुरुषों के अपेक्षा ज्यादा महिलाएं शामिल होती है। जिस दिन मां दुर्गा की प्रतिमा विर्सजन होती है स्वत बाजार के सभी दुकानें बंद हो जाती और सभी लोग क़रीब दो हजार से अधिक महिलाएं पुरुष बड़े ही धूमधाम के साथ मां दुर्गे की प्रतिमा विसर्जन शोभा यात्रा में शामिल होते हैं।




