धीरज शर्मा के साथ निभाष मोदी!

गंगा के जलस्तर बढ़ जाने के कारण पूरे क्षेत्र में बाढ़ का प्रभाव काफी जोर पर है लगभग 150 से भी ज्यादा गांव इस बाढ़ से ग्रसित है इसी बाबत एसडीआरएफ भागलपुर टीम में पहुंचे डिप्टी कमांडेंट एसएस यादव कंपनी कमांडर गणेश जी ओझा के साथ आपदा प्रभारी भागलपुर और एडीएम भागलपुर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों पर चर्चा किए और साथ ही साथ एसडीआरएफ टीम की प्रतिनियुक्ति के बारे में भी चर्चा किए। श्री एसएस यादव डिप्टी कमांडेंट एसडीआरएफ बिहार ने अपने एसडीआरएफ जवानों का मुराल अप करने के लिए पुलिस मीटिंग भी लिया और उनकी बातों को सुना और सॉल्व करने का आश्वासन दिया इंस्पेक्टर गणेश जी ओझा के साथ तीन रेस्क्यू बोट और 10 जवान के साथ में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का नाथनगर शंकरपुर दियारा बुढ़ानाथ विक्रमशिला पुल सबौर इत्यादि गंगा के रास्ते सभी प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया और पुनः नवगछिया के लिए प्रस्थान हो गए ।इंस्पेक्टर ओझा ने बताया कि बाढ़ प्राकृतिक आपदा है इसे रोका तो जा नहीं सकता लेकिन इसे अपने सूझबूझ से जब बाढ़ आती है तो ऊंचा स्थान पर चले जाना चाहिए डूबे हुए चापाकल का पानी नहीं पीना चाहिए बच्चों को ख्याल रखना चाहिए बासी खाना नहीं खाना चाहिए मछरदानी लगा करके सोना चाहिए बाढ़ के दौरान सर्पदंश होता हैं ,ज्यादा मात्रा में कीट पतंग निकलते हैं इसलिए मछरदानी लगा करके सोना चाहिए, कम खाना चाहिए और गर्भवती महिलाएं और दिव्यांग जनों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।।




