खेत में काम करने के दौरान करंट की चपेट में आकर किसान की मौत!

SHARE:

रिपोर्टर : शुभम सिन्हा
: आरा:-

भोजपुर जिले के पीरो थाना क्षेत्र अंतर्गत बांभवार गांव में शुक्रवार को करंट की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। इसके बाद खेत में काम कर रही एक महिला ने घटना को जानकारी परिजनों को दी। घटना के सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक पीरो थाना क्षेत्र के बांभवार गांव निवासी स्व लाल चंद साह के 34 वर्षीय पुत्र मुन्ना साह है।घटना की जानकारी देते हुए मृतक के रिश्तेदार ने बताया कि वो अपने खेत में काम करने के लिए गए हुए थे, काम खत्म होने के बाद जब वापस लौट थे। तभी जर्जर तार के चपेट में आने से हादसा हो गया। उन्होंने बताया कि गांव के एक व्यक्ति के द्वारा अवैध रूप से अपने पोखरे में चोरी की बिजली का जर्जर तार लगाए हुए थे। उसी तार के चपेट में आने से हादसा हुआ है। जब करंट के चपेट में आने छटपटा रहे थे,उसी दौरान खेत में काम कर रही महिला ने भागकर परिजनों को सूचना दिया। लेकिन परिजन के पहुंचते हो मुन्ना की मौत हो गई थी।

Join us on:

Leave a Comment