आलू- प्याज गोदाम और किराना दुकान में लगी भीषण आग, सबकुछ खाक, भारी नुकसान!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

25 लाख से ज्यादा की समान जल कर हुआ राख

प्रखंड मुख्यालय में नही है फायरब्रिगेड की गाड़ी

मधुबनी जिले के बासोपट्टी थाना चौक के नजदीक गुरुवार की देर रात आग की उठती लपटों को देख कर अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। ये आग रात 12 बजे के आसपास बिजली की शार्ट-सर्किट से आलू-प्याज की गोडाउन के साथ ही ,मोटर मैकेनिक सह टू व्हीलर की पार्स दुकान एवं किराना की दूकान को अपने चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग काफी विकराल रूप धारण कर लिया और मैकेनिकल के दूकान सह पार्स की दूकान में मरम्मत के लिए रखे आठ बाइक सहित अलू प्याज की दूकान एवं किराना दूकान में रखे तकरीबन 20 से 25 लाख का सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने के लिए काफी प्रयास किया। लेकिन आग पर नियंत्रण पाना काफी कठिन हो रहा था। गनीमत कि बात रही की काफी मसक्कत के बाद लोगों ने आग को आगे भरने से रोकने में सफल रहा। अन्यथा आग अपने चपेट में और भी अन्य दूकानों को लेकर बहुत बड़ी नुकसान कर सकती थी। जिसे आगे भरकने से स्थानीय लोगों ने रोकने में काफी मसक्कत के बाद सफल हो पाया।
ये आग बासोपट्टी बजरंग बली मंदिर के समीप की है। दूकान दार रोज के तरह रात में दुकान बंद कर घर चले गए और खाना खा कर सो रहे थे इसी बिच उन्हें लोगों ने दूकान दार देवेंद्र सहनी एवं हीरा लाल ठाकुर को बताया कि आप के दूकान में अचानक से आग लग गई है। वही तेजी से बिकराल रूप लेता रहा। दुकान में रखे सरसो तेल,चीनी और बगल मे बाइक मिस्त्री के दूकान में रखे ज्वलंतशील सामानों में आग लगने से आग तेजी से फैलने लगी। काफी उपर तक उठती लपटों और तेजी से फ़ैल रहे आग को देख कर लोग सहम गए। लेकिन लोगों ने आग पर काबू पाने के लिए पानी व बालू, मिट्टी फेंकना शुरू कर दिया। जब लोग आग पर काबू पाते तक तक दुकान में रखे किराना का सामान, आलू प्याज और मोटर पा‌र्ट्स मकैनिक का सारा सामान जलकर राख हो गया। दुकानदार के अनुसार बैंक का खाता, कागजात,मोटर पा‌र्ट्स के टायर, ट्युब, मोबिल,ब्रेक आयल, इनवर्टर, बैटरी, सोलर प्लेट, बाइक और साइकल के सभी पा‌र्ट्स ग्रीस सहित लाखों रुपये के पा‌र्ट्स के समान आग में जलकर राख हो गया। रात में ही लोगों ने हरलाखी एवं जयनगर फायर ब्रिगेड को सूचना दी, लेकिन हरलाखी थाना का फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची लेकिन जयनगर से दमकल की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंच पाया। लोगो का कहना है कि यदि बासोपट्टी प्रखंड में फायर ब्रिग्रेड की गाड़ियां रहती तो आग पर समय रहते काबू पाया जा सकता था। जिस से इतनी बड़ी नूकसान से बचा जा सकता था। लेकिन यहाँ तो फायरब्रिगेड की गाड़ी मौजूद नहीं हैं। जिस से आग पर काबू पाने में काफी कठिनाईयों का सामना करना परा। फोन करने पर हरलाखी और जयनगर से दमकल की गाड़ी को आने में दो से तीन घंटे लग जाते है। जब तक दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंचती है, तब तक आग काफी नूकसान कर चुका होता है।

Join us on:

Leave a Comment