बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आये अभिनेता खेसारीलाल यादव, किया राहत सामग्री का वितरण!

SHARE:

रिपोर्ट- संतोष तिवारी

मुजफ्फरपुर में औराई, कटरा और गायघाट प्रखंड के दर्जनों पंचायत बाढ़ से प्रभावित होने की वजह से सैंकड़ो लोग घर छोड़ ऊंचे स्थानों पर रहने को मजबूर थे, हालाकि बागमती नदी के जलस्तर में आई कमी से लोगो का दिनचर्या पहले जैसे होता दिख रहा है. वही मुजफ्फरपुर का कटरा और औराई प्रखंड जिले में सबसे ज्यादा बाढ़ प्रभावित वाला क्षेत्र रहा, ऐसे में मौजूदा सरकार के साथ साथ कई ऐसी संस्थान है जो बाढ़ पीड़ितों की मदद हेतु आगे आ रहे है, वही खेसारी चैरेटेबल फाउंडेशन के द्वारा मुजफ्फरपुर के औराई विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित कई गांवों में जाकर भोजपुरी के सुपर स्टार खेसारी लाल यादव ने राहत सामग्री का वितरण किया.

मामले की जानकारी औराई विधानसभा के बीजेपी विधायक रामसूरत राय ने देते हुए बताया की मेरे आग्रह पर औराई विधानसभा क्षेत्र के भरथुआ और साहिलाबल्ली पंचयात के विभिन्न वार्ड में जाकर बाढ़ पीड़ित परिवारों से खेसारी लाल यादव मिले और उनके बीच राहत सामग्री का वितरण किये. यह सामग्री उनके खेसारी चैरेटेबल फाउंडेशन (NGO)से किया गया. इस कार्य के लिए विधायक ने खेसारी लाल यादव को क्षेत्र की जनता की ओर से और भाजपा परिवार की ओर से धन्यवाद कहा.

विजुअल खेसारी लाल यादव बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री वितरण करते हुए

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें